Wednesday, October 21st, 2026

सड़कों में बेसहारा घूमने वाले पशुओं को पहुंचाया जा रहा है गौशाला

पशुपालकों की पहचान कर पुलिस में कराई जा रही है एफआईआर
रीवा

कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर सड़कों में बेसहारा घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा रहा है। आवारा छोड़ने वाले पशुओं के पशुपालकों की पहचान कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ ही पशुपालकों को यह समझाइश भी दी जा रही है कि वह अपने पशुओं को सड़क पर न छोडें।
    
उल्लेखनीय है कि पशुपालक टिकुरी निवासी शशिकला कुशवाहा, मनगवां निवासी छोटेलाल कोल, जानकी प्रसाद साकेत तथा राजेश कुमार विश्वकर्मा के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पशुओं के टैग से पशुपालकों की पहचान कर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

 

#Animals

Source : Agency

पाठको की राय