Friday, October 23rd, 2026

पशुपालन मंत्री पटेल द्वारा होलिका दहन में गो-काष्ठ उपयोग का आग्रह

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए होलिका दहन में गो-काष्ठ जलाने की अपील की है। पटेल ने कहा कि होलिका दहन में बहुत बड़ी मात्रा में लकड़ी का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन देश के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। पटेल ने कहा है कि गो-काष्ठ और कंडे जलने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही गो-शालाओं को अतिरिक्त आय होने से गायों की देखभाल बेहतर ढ़ंग से हो सकेगी।

 

 

#होलिका दहन

Source : Agency

पाठको की राय