Monday, October 26th, 2026

पशुपालन मंत्री पटेल द्वारा तोरणमाल दुर्घटना मृतकों के परिजनों को सहायता

भोपाल

पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी के ग्राम सेमलेट के लोगों का वाहन तोरणमाल खाई में गिरने से हुई असमय मृत्यु पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। भोपाल में दुर्घटना का समाचार मिलते ही पटेल ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर बलवंत सिंह पटेल को पीड़ित परिजनों के पास भेजकर रेडक्रास सोसायटी, अंत्येष्टि योजना और 21-21 हजार रूपये की तात्कालिक सहायता पहुँचाई। बलवंत सिंह पटेल बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम सेमलेट, खैरवानी और चेरवी में पीड़ित परिवारों के घर पहुँचे और सांत्वना देने के साथ हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

 

#Toranmal accident victims

Source : Agency

पाठको की राय