पशुपालन मंत्री पटेल ने पत्नी सहित लगवाया कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज
भोपाल
पशुपालन, डेयरी तथा सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शुक्रवार को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में बनाये गये वैक्सीनेशन केन्द्र पर पत्नी श्रीमती कोकिला पटेल के साथ कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगवाया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की, कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना ही एकमात्र बचाव है। इसलिए लोग अपना वैक्सीनेशन जरूर करवाये। जिन्होंने अभी तक पहला डोज नहीं लगवाया है, वे पहला डोज लगवाये और जिनका द्वितीय डोज ड्यू है, वे अपना द्वितीय डोज लगवाये।
मंत्री पटेल ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाये हुए 39 सप्ताह या 9 माह का समय हो गया है, वे कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगवाकर स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित करे।
#corona vaccine along with wife

पाठको की राय