Tuesday, October 20th, 2026

पशुपालन विभाग के पास चार टैंकर, हर शहर को मिले एक-एक: विश्नोई

जबलपुर
आक्सीजन को लेकर जारी जद्दोहद जारी है। अब आक्सीजन के साथ उसे परिवहन करने वाले टैंकर को लेकर भी परेशानी आ रही है। इस समस्या का काफी हद तक कम करने के लिए पाटन विधायक अजय विश्नोई ने सरकार को सुझाव दिए है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब वो पशुपालन मंत्री थे तो उन्हें विभाग में टैंकर होने की जानकारी थी। ऐसे में उन्होंने पता लगाया तो चार आक्सीजन के टैंकर होने की जानकारी लगी। इस बात को उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। उन्होंने सुझाव दिया कि चार टैंकर जो पशुपालन विभाग के पास है उसमें एक-एक आक्सीजन टैंकर जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर को बांट दिया जाए। 6-6 टन क्षमता के ये आक्सीजन टैंकर में काफी समस्या का निदान हो सकता है।

अजय विश्नोई ने कहा कि उनके सुझाव को मुख्यमंत्री ने अमल में लाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा मौजूदा परिस्थितियों में बूंद-बूंद से घड़ा भरता है ऐसे में जहां से भी हो सके आक्सीजन और उसके परिवहन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रायगढ़ मे जिंदल के प्लांट से सरकार का करार है जहां से आक्सीजन मिल सकती है।

बताया कि पशुपालन विभाग के पास 6-6 टन के 4 ऑक्सीजन टैंकर है। इन सभी के लिये जिंदल रायगढ़ से ऑक्सीजन मिल सकती है। इन्हें अधिग्रहित कर एक-एक जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर को दे सकते है।

 

#पशुपालन विभाग

Source : Agency

पाठको की राय