Sunday, October 25th, 2026

अनिल शर्मा बोले - आगे की रणनीति पर जल्‍द चर्चा करेंगे

मंडी
हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी के दौरे पर पहुंचे तो कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा भी पहुंचे। विभिन्‍न योजनाओं के शिलान्‍यास व लोकार्पण के बाद अनिल शर्मा को भी संबोधन का मौका मिला। अनिल शर्मा ने कहा लंबे समय के बाद आप लोगों के बीच आया हूं। विधायक होने के नाते मंडी सदर को सौगात देने के लिए सीएम का आभार है। प्रदेश का मुख्य्मंत्री अपने जिला से हो तो अपेक्षा अधिक हो जाती है। मंडी के अंदर विरोध जल्दी होता है। मंडी में काम करता हूं, आप जानते हैं। पंडित सुखराम जी कहते थे मल सारा दरिया में जाता है, सीवरेज स्कीम बनी। 1993 में इंदिरा मार्केट बनी तो जब चुनाव लड़ रहा था तो उस वक्त विरोध किया। विकास लगातार चलता है।

अनिल शर्मा ने कहा मैं गलत नहीं देख सकता। जहां सरकार का पैसे लगता है सही लगे। पिछली सरकार के समय 20 करोड़ मिला था। अभी पानी नीचे से जा रहा है, यह अंडरग्राउंड जा सकता है। बहुत मांगे होती हैं, ट्रांस्पोर्ट एरिया भी यही मिल जाए तो शहर को दिक्कत नहीं होगी। मंडी ट्रैफिक प्लान 4 साल पहले विधयक प्राथमिकता में हैं। सकोडी को बाई पास बने तो शहर में ट्रैफिक नहीं होगा। पूर्व में चौहटा में सब्जी मंडी का शिलान्यास के बाद उद्घाटन के समय मंडी शहर बंद किया था। अनिल शर्मा ने कहा बहुत कुछ बोलने को है, ज्यादा बोलूंगा तो विधायक कहेंगे विधानसभा की तरह बोलने लगा। आपने हमें झेला है ओर झेल रहे है। हम कहीं भी गए हों। आगे की रणनीति पर जल्‍द चर्चा करेंगे।

 

 

#Anil Sharma

Source : Agency

पाठको की राय