Wednesday, October 21st, 2026

अनिल देशमुख की कुर्सी गई 100 करोड़ की वसूली के आरोप में, CM उद्धव ठाकरे को सौंपा इस्तीफा

मुंबई
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के पिछले दिनों महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर लगाए गए 100 करोड़ रुपये की वसूली के सनसनीखेज आरोप के बाद अनिल देशमुख पर गाज गिर गई है। अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा था कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सोमवार को दिए गए सीबीआई जांच के आदेश के बाद अनिल देशमुख से इस्तीफा लिया जा सकता है। एनसीपी सूत्रों के अनुसार, देशमुख ने सोमवार दोपहर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

#Anil Deshmukh

Source : Agency

पाठको की राय