Monday, October 19th, 2026

बेटी का प्रसव निजी अस्पताल न कराने से नाराज मायके वाले ,नवजात को छोड़ बेटी को ले गए

भिंड
भिंड में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल में बहु का प्रसव कराने पर मायका पक्ष इतना नाराज हो गया कि अपनी बेटी को घर ले गए और 5 दिन की मासूम को छोड़ गए। अब मासूम की दादी उसकी देखभाल कर रही है। क्योंकि मायका पक्ष चाहता था कि उसकी बेटी का प्रसव प्राईवेट अस्पताल में हो। ससुरालियों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

दरअसल भारौली के सड़ा गांव के रहने बाले राजू राजावत की पत्नी रानी की डिलिवरी होने वाली थी। रानी और उसके मायके पक्ष के लोग चाहते थे कि उसकी डिलीवरी प्राइवेट अस्पताल में हो। लेकिन शनिवार को रानी को प्रसव पीड़ा हुई। उसके पति ने रानी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

 नवजात के जन्म के चार दिन बाद उसके मायके पक्ष के लोग आ गए और रानी को सरकारी अस्पताल में देखा तो वह भड़क गए। रानी की मां और दादी दामाद पर नाराज होकर अपने साथ रानी को मायके ले गई और 5 दिन की नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई। नवजात बच्चे की दादी उस्का ख्याल रखने लगी। जिसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

#बेटी का प्रसव

Source : Agency

पाठको की राय