Tuesday, October 20th, 2026

एंड्रॉयड 12 आखिरकार हो गया लॉन्च

एंड्रॉयड 12 आखिरकार लॉन्च हो गया है. गूगल ने अपने Google I/O 2021 इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम का ऐलान कर दिया है और ये कई खास खूबियों के साथ पेश किया है. ये नया OS बड़े और बोल्ड नोटिफिकेशन, एडजस्टिंग लॉक स्क्रीन, क्विक सेटिंग, एडजस्टिंग स्क्रीन लाइट और कलर स्कीम के साथ आता है. साथ ही इसमें नई विजेट भी दी गई है. जानकारी के लिए बता दें कि Android 12 को सबसे पहले Google Pixel पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बाद ही कंपनी इसे बाकी स्मार्टफोन के लिए जारी करेगी. आइए जानते हैं किन खासियत के साथ आया है Android 12, जिससे बदल जाएगा फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस...

Android 12 में इस्तेमाल किए जाने खास फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी पर काफी ज़्यादा फोकस किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में काफी कुछ बदला हुआ मिलेगा, चाहें वह नोटिफिकेशन बार हो या फिर क्विक सेटिंग्स. नए OS में एक बड़ी लॉक स्क्रीन क्लॉक मिलेगी. साथ ही ​नए OS में क्विक सेटिंग को भी रिडिजाइन किया गया है.


गूगल असिस्टेंट एंड्रॉयड फोन का एक ज़रूरी हिस्सा है और इस बार इसे लेकर भी बदलाव किया गया है. गूगल असिस्टेंट का फीचर अब पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर मिलेगा. क्विक सेटिंग में बड़ा बटन और होम कंट्रोल, गूगल वॉलेट दिए गए हैं. गूगल का दावा है कि इस नए OS में यूज़र्स को पहले के मुकाबले काफी फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगी.

Android 12 में ChromeOS के साथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है. यूजर्स एंड्रायन फोन की मदद से Chromebook को अनलॉक कर सकते हैं. क्रोमबुक में यूज़र्स को अपने फोन से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी. इतना ही नहीं कंपनी एक ऐसे टीवी ऐप पर काम कर रही है जो कि एंड्रायड टीवी के साथ काम करेगा. हालांकि फिलहाल इसे लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है.


एंड्रॉइड 12 में गूगल नया प्राइवेसी डैश बोर्ड पेश कर रही है, जो यूज़र को बताएगा कि फोन के कौन सी ऐप्ल को किन-किन ऐप्स का एक्सेस मिला हैय इस डैशबोर्ड में गूगल ऐप्स के एक्सेस की भी जानकारी मिलेगी. यहां से यूज़र एक्सेस में बदलाव भी कर सकेंगे. Android 12 अलग-अलग ऐप्स को अलग-अलग कलर में दिखाएगा. इसके अलावा Android 12 कलर पैलेट बना पाएगा जो बैकग्राउंट इमेज को कॉम्प्लीमेंट कर सके.

 

Source : Agency

पाठको की राय