बिहार के एनआईटी बिहटा में आंध्र प्रदेश की छात्रा ने किया सुसाइड, पटना कैंपस में देर रात तक हंगामा
पटना.
पटना में एनआईटी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आंध्रप्रदेश निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में की गई है। वह कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पल्लवी रेड्डी के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही छात्रों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। एनआईटी प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के एनआईटी कैंपस की है। घटना के संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय का कहना है कि एनआईटी में शुक्रवार की रात 9:00 बजे पल्लवी रेड्डी नाम की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है, फिलहाल कुछ भी कहना उचित नहीं है। फिलहाल छात्र हंगामा कर रहे हैं।
#Bihar#NIT Bihta#student suicided

पाठको की राय