Friday, October 23rd, 2026

आरंग में खुदाई के दौरान फिर मिली देवी की प्राचीन प्रतिमा

रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक नगरी आरंग में फिर एक पुरात्व महत्व की प्रतिमा खुदाई के दौरान मिली है। स्थानीय मछली चौक में प्रधानमंत्री आवास के लिए तैयार हो रहे अरुण जलक्षत्री के घर के कालम गढ्ढा खुदाई के समय एक देवी की प्रतिमा मिली है, जो लगभग तीन फिट की है। प्रतिमा सफेद चिकने पत्थर से निर्मित है। मूर्ति मिलने की खबर मिलते ही उसे देखने लोगों की भीड़ मछली चौक में पहुंचने लगी है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि चौक में स्थित राज राजेश्वर नाथ महादेव की मूर्ति भी इसी स्थान के आसपास मिली थी।

 

#Ancient

Source : Agency

पाठको की राय