महानदी में प्राचीन मूर्ति मिली,पुरातत्व विभाग को दी गई सूचना
उमरिया
उमरिया जिले के चंदिया थाना के महानदी में प्राचीन मूर्ति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। चंदिया पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को जब्त कर पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया।
बताया गया कि चंदिया थाना के 5 किलोमीटर दूर कटनी और उमरिया की सीमा महानदी में प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक को मिली मूर्ति
गुरूवार सुबह नदी के पास युवक अपने नित्यक्रिया के लिए सुबह गया हुआ था। तभी उसे मूर्ति का थोड़ा सा हिस्सा दिखा, तब उसने खोदकर निकाला तो प्राचीन मूर्ति निकली। युवक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वही प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी गई हैं।

पाठको की राय