Tuesday, October 20th, 2026

आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे की शादी तय

मुंबई

बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है और दोनों के घरवालें भी इसके लिए राजी हैं।

बी- टाउन के गलियारों में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स के चर्चे जमकर हो रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य-अनन्या दोनों से एक-दूसरे के बेहद करीब और प्यार में डेबू हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के घरवालों ने इनके रिश्ते को लेकर हरी झंडी भी दे दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या-आदित्य दोनों ही अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। हालांकि, वह जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है।

शादी को लेकर दोनों अभी डिसीजन लेंगे। बॉलीवुड से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि दोनों शादी करेंगे लेकिन अभी शहनाईयां बजने में वक्त है। फिलहाल दोनों ही अपने काम पर फोकस किए हुए हैं। बात अनन्या पांडे के बॉलीवुड करियर की करें तो उन्होंने स्टूडेंट आफ द ईयर 2 से अपना डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म सुपरफ्लॉप रही। उन्होंने अभी तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 है। वहीं, बात आदित्य रॉय कपूर की करें तो उनका करियर भी अनन्या पांडे के करियर की तरह फ्लॉप ही रहा है। उन्होंने अपने दम पर अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय