Tuesday, October 20th, 2026

अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ निकली एनसीबी दफ्तर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने आज यानी गुरुवार को छापा मारा है। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई है। मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि एनसीबी की यह रेड आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़ी हुई हो सकती है। अनन्या को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाया, खबरों की मानें तो अनन्या अपने घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकल चुकी है। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे के साथ-साथ ड्रग्स चैट में आर्यन खान की बहन सुहाना का नाम भी सामने आया है।

एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय