Tuesday, October 20th, 2026

अनन्या अवस्थी ने यूपीएससी में हासिल की 135वीं रैंक

इंदौर
 सिविल सर्विसेस-2021 में इंदौर की अनन्या अवस्थी को 135वीं रैंक हासिल हुई है। अनन्या ने दूसरी बार यूपीएससी में सफलता का झंडा फहराया है। इससे पहले सिविल सर्विसेस परीक्षा 2019 में भी अनन्या 335वीं रैंक के साथ चयनित हो चुकी है। तब उन्हें भारतीय रेल सेवा मिली थी। ला ग्रेजुएट अनन्या इस समय भारतीय रेल प्रबंधन संस्थान लखनऊ में ट्रेनिंग ले रही है।

27 वर्षीय अनन्या के पिता आशुतोष अवस्थी के पिता भी सेवा निवृत्त आइएएस अधिकारी हैं। इंदौर के सत्यसाईं विद्या विहार से स्कूली शिक्षा लेने के बाद अनन्या नेशनल ला यूनिवर्सिटी के लिए चयनित हुई थी। नेशनल ला यूनिवर्सिटी से टाप-12 विद्यार्थियों में शुमार अनन्या ने सिविल सर्विस में जाने का सपना पूरा करने के लिए एक साल का ब्रेक लिया और दिल्ली जाकर तैयारी की।

2019 की सफलता के बावजूद भारतीय प्रशासनिक सेवा नहीं मिल सकी तो फिर से परीक्षा दी और इस साल के परिणामों में अच्छी रैंक हासिल कर लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी का दरवाजा भी खोल लिया। अनन्या की मां डा.किरण अवस्थी पीएचडी हैं जबकि भाई अनिकेत अवस्थी आइआइटी खड़गपुर से इंजीनियर कर अब खुद के स्टार्टअप के जरिए नवीनीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

 

 

#यूपीएससी

Source : Agency

पाठको की राय