Thursday, April 23rd, 2026

जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह की बड़ी जीत, छोटे सरकार ने हासिल की भारी बढ़त


मोकामा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच मोकामा विधानसभा सीट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। पांच बार के विधायक और JDU (NDA) उम्मीदवार अनंत सिंह ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत साबित करते हुए 28 हजार से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। अनंत सिंह ने RJD उम्मीदवार और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को बड़े अंतर से हराया। मोकामा की लड़ाई शुरू से ही हाई-प्रोफाइल और टक्कर वाली मानी जा रही थी, क्योंकि दोनों ओर बाहुबली परिवार थे।

 इतने वोटों से जीते अनंत सिंह

इलेक्शन डेटा के अनुसार:

    अनंत सिंह (JDU) → 91,416 वोट
    वीणा देवी (RJD) → 63,210 वोट
    प्रियदर्शी पियूष (जन सुराज) → 19,365 वोट

इस तरह अनंत सिंह ने 28,206 वोटों की विशाल बढ़त के साथ विजय हासिल की।

जेल में रहते हुए भी ‘छोटे सरकार’ का जलवा कायम

मोकामा की सबसे बड़ी चर्चा यही रही कि अनंत सिंह इस समय पटना बेऊर जेल में बंद हैं। वे दुलार चाँद यादव मर्डर केस में न्यायिक हिरासत में हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता और संगठन की मजबूती ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह उनके पक्ष में कर दिया।

मोकामा की ये जंग सिर्फ दो उम्मीदवारों की नहीं थी, बल्कि साख, सत्ता और प्रभाव की लड़ाई मानी जा रही थी।

मोकामा सीट—हमेशा से रहा है राजनीतिक हॉटस्पॉट

मोकामा विधानसभा को बिहार की सबसे चर्चित सीटों में गिना जाता है। यहां मुकाबला हमेशा हाई-प्रोफाइल रहता है, और इस बार भी दो बाहुबलियों के बीच टक्कर ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 

 

#Anant Singh#Chhote Sarkar#Mokama

Source : Agency

आपकी राय

6 + 9 =

पाठको की राय