Tuesday, October 20th, 2026

जयप्रकाश आश्रम के पास अनियंत्रित ट्रक ने करीब 6 लोगो को रौंद दिया, मौके पर चार की मौत

पालीगंज (पटना)
थाना क्षेत्र के धरहरा जयप्रकाश आश्रम के पास अनियंत्रित ट्रक ने करीब 6 लोगो को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही चार लोगो की मौत हो गई। मृतक की पहचान राधे चौहान 60, धरहरा श्याम सुंदर देवी 50 धरहरा निवासी, बिक्रम के जनपरा निवासी उपेंद्र मिस्त्री एवं एक अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को जख्मी हालत में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

 

#अनियंत्रित ट्रक

Source : Agency

पाठको की राय