Saturday, October 24th, 2026

अनूपपुर जिले में वैक्सीनेशन में उल्लास का वातावरण

भोपाल

अनूपपुर जिले में उत्साहपूर्ण माहौल में वैक्सीनेशन महाभियान का शुभारंभ हुआ। अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री एवं राज्य शासन की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने वैक्सीनेशन कराने आये लोगों का उत्साह बढ़ाया।

जिले के चारों विकासखण्डों में उत्साहपूर्ण वातावरण में लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। महाअभियान के तहत अनूपपुर जिले के चारों विकासखण्डों में कुल 104 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे और 25 अगस्त के लिये 26050 कोविड वैक्सीन का लक्ष्य रखा गया था।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया। वे स्वयं जिले के विभिन्न विकासखण्डों में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित कर रही थीं।

अनूपपुर जनपद के ग्राम सकोला तथा कोतमा विकासखण्ड के नगरीय क्षेत्र कोतमा के लहसुई, गोविंदा में भी मंत्री सुश्री सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचकर टीकाकरण के लिये पहुँचे लोगों का उत्साहवर्द्धन किया।

मंत्री सुश्री सिंह ने उन लोगों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समय-सीमा में दूसरी डोज लगवाने के लिये भी प्रेरित किया। मंत्री श्री सिंह ने टीकाकरण केन्द्रों में तैनात स्टाफ एवं टीकाकरण कराने आये लोगों का पुष्प-गुच्छ देकर उत्साहवर्द्धन किया।

टीकाकरण केन्द्रों में जन-अभियान परिषद के वॉलेंटियर्स, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ, एएनएम, आशा एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण, कॉलेज के विद्यार्थी, समाज-सेवी तथा जन-प्रतिनिधि कोविड टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करते देखे गये।

 

#में उल्लास का वातावरण

Source : Agency

पाठको की राय