Thursday, October 22nd, 2026

मोहाली में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक सेना तैनात सैनिक ने कैफे मालिक पर गोली चलाने की सूचना मिली

पंजाब
मोहाली में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक सेना तैनात सैनिक ने कैफे मालिक पर गोली चलाने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सतवंत सिंह के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी उदित शोकिन के साथ सैक्टर-68 में स्थित एक कैफे में गया जहां पर मालिक पर गोली चलाने का प्रयास किया गया। जांच दौरान सामने आया है कि आरोपी सतवंत सिंह सेना में तैनात है, लेकिन फिलहाल वह अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से 45 बोर की पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोल बरामद किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सतवंत ने यह पिस्टल कहां से हासिल की। पुलिस ने सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उदित शौकिन फरार चल रहा है।

इस दौरान कैफे मालिक जशनजीत ने हाथ पकड़ कर पिस्टल का रूख ऊपर कर दिया जिससे वह बच गया। इसके बाद दोनों में हाथापाई भी हुई, जिसमें वह घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घायल कैफे मालिक जशनजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैफे मालिक ने पुलिस को बताया कि आरोपी उदित शोकिन अकसर कैफे में चाय-पराठें खाने आता था। लेकिन वह हर बार उधार ही खाता था, जिस कारण उससे 7 हजार रुपए लेने थे। जब भी उससे पैसे मांगते वह इनकार कर देता था।

इसी बीच वह जीरकपुर के रहने वाले सतवंत ने कैफे मालिक जशनजीत से कहा कि उदित के बार में कोई जरूरी बात करनी है। इसके बाद वह रात करीब 1 बजे उसके कैफे में आए और उसे कार में बैठा लिया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान सतवंत ने कार से उतर कर पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से एक के बाद एक 3 गोलियां चलाईं। मौके पर जशनजीत ने सतवंत का हाथ पकड़ लिया और पिस्टल का रूख कर दिया जिससे उसकी जान बच गई। 

 

#Soldier opened fire in a dispute over money

Source : Agency

पाठको की राय