Monday, October 26th, 2026

नलजल योजनाओं के अतिरिक्त स्रोत निर्माण के लिए 17 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत

रायपुर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के ग्रामीण  क्षेत्रों में संचालित नलजल योजनाओं के स्रोत निर्माण हेतु 10 गांवों में नलकूप खनन के लिए 17 लाख 30 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

जिसके अंतर्गत कोरबा जिले के करतला विकासखंड के जामपानी, जर्वे ग्राम और पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के पोड़ीखुर्द, रोदे (सीतापखना), लाद, ग्राम रोदे (दगबोरा) तथा कोरबा विकासखंड के चिर्रा, फुलसरी ग्राम तथा पाली विकासखंड के ग्राम तिवरता और पटपरा ग्राम में संचालित नलजल योजनाओं के अतिरिक्त स्रोत निर्माण के लिए 150 मिलीमीटर के साधारण 120 मीटर गहरे नलकूप खनन कार्य शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय