Tuesday, October 20th, 2026

एक हादसे ने महिमा चौधरी के करियर पर डाला असर, दो बार मिसकैरेज, पति ने भी नहीं दिया साथ


महिमा चौधरी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से डेब्यू करने वालीं महिमा पहली फिल्म से रातों रात स्टार बन गई थीं लेकिन जल्दी ही उनका स्टारडम खत्म हो गया। फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान महिमा की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उनके चेहरे पर काफी चोटें आईं। उस वक्त उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा कि वह उनका क्लोजअप शॉट ना लें क्योंकि उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। निर्देशक सहमत हो गए लेकिन उन्होंने नोटिस किया कि वह कैमरे को उनके पास ले आए थे। अपने इंटरव्यू में महिमा कहती हैं कि फिल्म में मेरे को-स्टार अजय देवगन ने इस बात को समझा और मुझसे पूछा कि क्या आप तैयार हैं? तब मैंने कहा नहीं। उन्होंने निर्देशक से कहा कि क्यों? वह इस दुर्घटना से उबरी हैं। हम चीजों का इंतजार कर सकते हैं। महिमा आगे कहती हैं कि मुझे याद है इसके बाद निर्देशक ने सभी को यह बताया कि अजय देवगन मुझसे प्यार करते हैं। मैगजीन में अजय देवगन और मेरे अफेयर की अफवाहें छपी थीं। इसने मुझे और असहज बना दिया। उन्होंने कुछ समय पहले ही शादी की थी जब हम दिल क्या करे की शूटिंग कर रहे थे। साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी लेकिन वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थीं। उन्होंने बताया कि पति के साथ कई चीजों को लेकर बहस हो जाती थी। मेरा दो बार मिसकैरेज भी हुआ। इस शादी से मैं खुश नहीं थी। इसकी वजह से मैंने तलाक लेने का फैसला किया। महिमा ने कहा कि 'मेरी मुश्किल घड़ी में मेरी मां और बहन ने मेरा साथ दिया। जब मैं बाहर जाती थी तो अपनी बेटी को मां के घर पर रखकर जाती थी वह उसका बहुत ख्याल रखती थीं। मेरी मां को पार्किंसन था। एक दिन मेरे भाई ने मुझे बताया कि मां के पास कुछ ही साल हैं। उस दौरान मैं डिप्रेशन से भी गुजरी। मैं छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती थी। बेटी की कस्टडी को लेकर महिमा ने कहा कि 'जब मैं बाहर जाती तो वह आता था और कहता था कि मैं अपनी बेटी को लेकर जा रहा हूं। जब मैं मुंबई में होती थी तो वह देखने भी नहीं आता था। इन सबसे मैं परेशान हो गई थी। मेरी दोस्त पूजा ने कहा कि यह सब बंद करना होगा। कोर्ट जाओ और चीजें खत्म करो।'

 

Source : Agency

पाठको की राय