Monday, October 26th, 2026

घर में झूला लगा रहा था 8 साल का बच्चा, रस्सी में गर्दन फंसने से चली गई जान

जालौन
यूपी के जालौन के बसरेही गांव में शनिवार को एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत झूले की रस्सी में फंसकर दम घुटने से हो गई। मृत बच्चे की पहचान अर्जुन के तौर पर हुई है। कोतवाली थाने के एसएचओ उमाकांत ओझा ने कहा कि अर्जुन अपने घर के एक कमरे में खेल रहा था और उसने रस्सी से झूला बनाया। फिर उसने गेहूं की कुछ बोरियों को एक के ऊपर एक ढेर लगा दिया और झूले को पंखे से लटकाने के लिए उन पर चढ़ गया।

एसएचओ ने कहा कि जैसे ही वह झूलने लगा, ऊपर से गेहूं की बोरियां खिसक गईं, जिससे बच्चे का संतुलन बिगड़ गया। इससे रस्सी उसके गले में लिपट गई और उसकी मौत हो गई। ओझा ने कहा कि उसे उसके परिवार के सदस्यों ने लटका हुआ देखा तो इलाज के लिए कदौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

#An 8-year-old child

Source : Agency

पाठको की राय