Tuesday, October 20th, 2026

Amritsar : छेहरटा में फर्नीचर हाउस में लगी भयंकर आग, दुकान के मालिक सहित चार लोग झुलसे

अमृतसर
अमृतसर के छेहरटा स्थित जेएस फर्नीचर हाउस में वीरवार की रात एकाएक आग लग गई। इस आगजनी में मालिक जगदीप सिंह सहित चार लोगों के झुलसने की सूचना है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।

घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वीरवार की रात लगभग सात बजे फर्नीचर हाउस के अंदर आग लग गई और फिर एकाएक धमाका हुआ और दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई।

 

 

#Amritsar

Source : Agency

पाठको की राय