Wednesday, October 21st, 2026

अमृतसर: पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन ने बार्डर के पास गिराए विस्फोटक, BSF की फायरिंग के बाद भागा

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार देर रात अमृतसर में पाकिस्तान सीमा के बस एक ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसे विफल कर दिया। इस पर ड्रोन ऑपरेटर ने उस पर रखा विस्फोटक गिराया और वो वापस भाग गया। बीएसएफ जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वो पाकिस्तान की ओर जाने में कामयाब रहा। घटना के बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिस पर दो जगहों जगहों पर विस्फोटक मिला।
 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अजनाला तहसील में पंजग्रहियां सीमा चौकी के पास जवानों ने आसमान में कुछ हलचल देखी। कुछ ही देर में पता चला कि वो ड्रोन है। इस पर जवानों ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होता देख ड्रोन ने कुछ सामान गिराया और वापस चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिस पर दो बाक्स मिले, जिसमें विस्फोटक थे। अब इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही कि भारत की ओर ये बाक्स किसी डिलीवर होने वाले थे। चुनावी सीजन होने की वजह से पंजाब भी के सीमावर्ती जिले में काफी सख्त निगरानी की जा रही है।
 
ड्रोन के लिए किया जा रहा जागरुक
आपको बता दें कि पिछले एक साल से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अब पाकिस्तानी और वहां के आतंकी संगठन ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक भेज रहे। इसको लेकर सेना और बीएसएफ के जवान सतर्क हैं। कुछ दिनों पहले बीएसएफ ने जम्मू सीमा के कई सेक्टर में जागरुकता अभियान चलााय। साथ ही लोगों को ड्रोन एक्टिविटी के बारे में बताया। सीमा के पास कई जगहों पर बोर्ड लगाकर भी लोगों को इसके बारे में बताया जा रहा है, ताकि अगर स्थानीय लोग इसे देखें तो वो जवानों को सूचित करें।

 

#BSF

Source : Agency

पाठको की राय