Friday, October 23rd, 2026

अमृताश के फोटोग्राफ्स को मिला दूसरा स्थान

रायपुर
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से पर्यटन दिवस के मौके पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके लिए प्रविष्टियां आनलाइन मंगाई गई थी। इनमें से तीन बेस्ट फोटोग्राफ्स का चयन किया गया। सुंदरनगर रायपुर निवासी अमृताश चौबे द्वारा खींची गई तीरथगढ़ जलप्रपात की फोटो को दूसरे स्थान  के लिए चयनित किया गया। पेशे से इंजीनियर अमृताश शौकिया तौर पर फोटोग्राफी करते हैं। राजधानी के होटल इंपीरिया में रविवार शाम आयोजित एक समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित थे।

 

#Amritash

Source : Agency

पाठको की राय