गीत और नाटकों के माध्यम से मनाया जा रहा है भारत की आजादी का अमृत महोत्सव
मुरैना
नेहरू युवा केंद्र एवं लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इंपैक्ट थिएटर एण्ड समिति ग्वालियर द्वारा मुरैना जिले के ग्राम मुरैनागांव एवं महाराजपुरा में लोकगीतों एवं नाटकों के माध्यम से भारत की आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था के कलाकारों ने अपने नाटक के माध्यम से भारत की आजादी के विषय को लेकर सभी शहीदों एवं महापुरुषों को याद किया। जिनके त्याग एवं बलिदान की बदौलत से हमारा देश आजाद हुआ। कलाकारों ने आजादी की गाथा को आमलोगों को सुनाते हुए आत्मनिर्भर भारत निर्माण में हर व्यक्ति का योगदान एवं सहभागिता के साथ-साथ पर्यावरण, स्वच्छता तथा कोरोना काल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवाओं को से कहा कि जहां हो जैसे हो वही अपने लिए अपने परिवार के लिए अपने समाज के लिए कुछ ऐसा काम करें, जो देश के विकास के लिए एक सहयोग हो।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम के पूर्व कलाकारों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली के माध्यम से वंदे मातरम् जयघोष लगाते हुए ग्रामीणजनों के बीच उत्साह का संचार किया। नाटक के पश्चात संस्था के कलाकारों ने आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बनाया गया गीत आम लोगों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधकरी राकेश सिंह तोमर, विनोद बिरला, रजनीश पंडित, दिलीप कुमार, रामविलास शर्मा, अंकित पटेल, रानी राठौर, युवा मंडल महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पाठको की राय