Sunday, October 25th, 2026

मनरेगा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की हुई शुरूआत

रायपुर
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज प्रदेश भर में विशेष पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत मनरेगा श्रमिकों, स्वसहायता समूहों के सदस्यों, दिव्यांगजनों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं महिलाओं द्वारा 19 जुलाई से 1 अगस्त तक गांवों में पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान सड़कों के किनारे, ग्राम पंचायतों, शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी परिसरों तथा डबरी व तालाब की मेड़ों पर वृक्षारोपण के साथ ही सामुदायिक भूमि पर ब्लॉक प्लांटेशन किया जाएगा। राज्य मनरेगा कार्यालय ने पौधरोपण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों और दिशा-निदेर्शों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए हैं।

 

#मनरेगा

Source : Agency

पाठको की राय