Monday, October 19th, 2026

निर्विरोध निर्वाचन वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए राशि बढ़ाई जाएगी

भोपाल

निर्विरोध निर्वाचन वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए राशि बढ़ाई जाएगी और नये पुरस्कार भी शुरु किए जाएंगे। इसका कार्येत्तर अनुमोदन आज कैबिनेट से लिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के क्रियान्वयन की स्वीकृति देने भी कैबिनेट में चर्चा हुई इसके अलावा 2 हजार 846 ग्रेन बैंको से वितरित 15.75 करोड़ के खाद्यान्न  की लागत पर शासन को हुए नुकसान पर कैग ग्की आपत्ति के प्रतिवेदन पर लोक लेखा समिति की आपत्ति के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अजा विद्यार्थियों की संभागीय आकांक्षी कोचिंग योजना की निरंतरता की स्वीकृति देने भी चर्चा की गई।  ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में नियमित पद से पद पूर्ति और प्रयोगशाला सहायक को प्राथमिक शिक्षक संवर्ग के समकक्ष किए जाने परभी चर्चा की गई।  

बुरहानपुर में भाजपा कार्यालय के लिए 3000 वर्गफीट जमीन आवंटन
भाजपा के जिला कार्यालय भवन के लिए बुरहानपुर में तीन हजार वर्गफीट भूमि आबंटन करने, भारत कल्याण केन्द्र समिति गुना को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महावीर पुरा गुना के भवन निर्माण हेतु 0.627 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने, श्री सिद्धि  विनायक बाल कल्याण समिति को बुढीरबरलाई में 1204 वर्गमीटर भूमि आवंटित किए जाने पर चर्चा की गई।

 

#panchayats with unopposed election

Source : Agency

पाठको की राय