Tuesday, October 20th, 2026

बैंक की वैन में पकड़ी गई 9 करोड़ से ज्यादा की रकम, अवैध नकदी पर बड़ी छापेमारी

 कानपुर

यूपी चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुटी पुलिस अवैध रूप से नकदी लाने ले जाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को कमिश्नरेट ने एक दिन में 9.12 करोड़ की नकदी जब्त करके रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

पश्चिमी जोन में शनिवार को काकादेव पुलिस ने स्टैटिक टीम संग नीरक्षीर चौराहे पर चेकिंग के दौरान सीएमएस इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कैश वैन को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 5.75 करोड़ रुपए मिले। जानकारी पाकर आयकर विभाग की टीम और सीएमएस के रीजनल मैनेजर रवींद्र शर्मा समेत टीम पहुंची। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध न करा पाने के चलते नकदी को थाने में जमा करा दिया गया है।

रवींद्र शर्मा ने बताया कि यह रकम केस्को के शहर में स्थित 60 कलेक्शन सेंटरों से आई है जिसे पांडु नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं स्टैटिक टीम और स्वरूप नगर पुलिस ने गोल चौराहे के पास चेकिंग के दौरान सिक्योर कंपनी की कैश वैन को रोका, जिसमें कस्टोडियन रोहित व शैलेंद्र, गार्ड शिवरतन सिंह व चालक अरविंद सवार थे। गिनती करने पर 1.54 करोड़ 50 हजार की नकदी मिली।

 

#बैंक की वैन

Source : Agency

पाठको की राय