Tuesday, October 20th, 2026

अमलोरी खदान में हुआ हादसा, डीजल टैंकर जला, कोई हताहत नहीं

सिंगरौली
बीते सोमवार को एक बार फिर एनसीएल की खदान में दुर्घटना घटी। जिसमें एक डीजल टैंकर में आग लग गई। बताया जाता है कि इस घटना में डीजल टैंकर चालक बाल-बाल बच गया, वही टैंकर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में लगी आग इतनी भीषण हो गई थी कि काफी दूर से आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए एनसीएल के जनसंपर्क प्रबंधक ने बताया कि बैटरी में हुई शार्ट सर्किट के कारण डीजल टैंकर में आग लगी थी, जिसमें उसका केबिन जल गया। जिसे मेंटेनेंस हेतु भिजवा दिया गया है, वहीं इसका चालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

गौरतलब है कि सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए खदानों में कार्य को लेकर एनसीएल प्रबंधन बड़े-बड़े दावे करता है परंतु पहले जयंत और अब अमलोरी इस 1 महीने के भीतर एनसीएल की खदान में यह दूसरा बड़ा हादसा था, जो दर्शाता है कि खदानों में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। जानकारों की माने तो खदानों में चल रहे वाहनों का फिटनेस से कोई नाता ही नहीं रहता, यही कारण है कि अग्निशामक यंत्र जैसी जरूरी उपकरण जो एक डीजल टैंकर में अति आवश्यक है वह भी उस में नहीं थी, यदि ऐसा होता तो समय रहते यह हादसा टाला जा सकता था।

 

#Amlori mine

Source : Agency

पाठको की राय