Tuesday, October 20th, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ अमिताभ पाण्डेय का सम्मान

भोपाल
राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर , मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल , क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव,  पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव कलेक्टर हर्ष दीक्षित , पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित अन्य विशिष्ट जनों ने श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए राजगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ पाण्डेय को आज सम्मानित किया।
 उल्लेखनीय कि श्री पाण्डेय विगत 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं । वह आकाशवाणी , दूरदर्शन के साथ ही अनेक प्रमुख समाचार पत्रों के लिए लगातार प्रासंगिक विषयों पर लेखन का कार्य कर रहे हैं उन्हें पूर्व में राज्यपाल द्वारा भी श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय