Tuesday, October 20th, 2026

गणपत में अमिताभ बच्चन बनेंगे टाइगर के पिता

पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि गणपत में जैकी श्रॉफ ही टाइगर श्रॉफ की पिता के रोल में नजर आएंगे। हालांकि अब इस खबर में ट्विस्ट आ गया है। सुनने में आ रहा है कि गणपत में अमिताभ बच्चन की एंट्री होने वाली है। फिल्म में वे टाइगर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म गणपत में टाइगर बॉक्सर के रोल में होंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। फिल्म को अगले साल यानी 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय