Tuesday, October 20th, 2026

अमिताभ बच्चन ने ली कोरोना वैक्सीन

मुंबई
देशभर में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 1 अप्रैल से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण भी शुरू हो चुका है, जिसमें 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस बीच गुरुवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन ली और ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या पिछले साल अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

 

#अमिताभ बच्चन

Source : Agency

पाठको की राय