Wednesday, October 21st, 2026

IPS प्रोबेशनर्स से बोले अमित शाह, NIA और NCB से मिली अपराध नियंत्रित करने में मदद

हैदराबाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रोबेशनर्स के 74 आरआर बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान शाह ने अधिकारियों को संबोधित भी किया। शाह ने कहा कि हमने सात दशकों में आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना किया है और इन परिस्थितियों में लगभग 36 हजार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा, "आजादी के बाद अखिल भारतीय सेवाओं की लॉन्चिंग के समय देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि देश को एक संघीय संविधान के तहत अक्षुण्य बनाए रखने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय सेवाओं की है। ये वाक्य आपके जीवन का गुरु वाक्य बनना चाहिए।"
 
देश में हो रहा NIA का विस्तार
गृह मंत्री ने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का विस्तार हो रहा है। एनआईए और एनसीबी के विस्तार ने नारकोटिक्स और आतंकवाद में शामिल अपराधियों को नियंत्रित करने में मदद की है। राष्ट्रीय डेटाबेस पर आतंकवाद, नशीले पदार्थों और आर्थिक अपराधों से संबंधित अपराधों की निगरानी की जा रही है।

 

#IPS प्रोबेशनर्स

Source : Agency

पाठको की राय