Saturday, October 24th, 2026

अमित शाह आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर, सासाराम-बिहारशरीफ में भारी फोर्स तैनात

पटना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। वे शनिवार शाम पटना पहुंचेंगे और बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रविवार को सासाराम और नवादा में रैली करेंगे। दूसरी ओर, सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के बाद हुए उपद्रव के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और नालंदा में धारा 144 लागू है। भागलपुर के नौगछिया में बीती शाम हल्की झड़प होने की खबर है। गया के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश का एमएलसी चुनाव में वोट के बदले नोट बांटने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है।

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय