अमित शाह ने प्रदेश में उज्ज्वला 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया
जबलपुर
वेटरनरी कालेज के उज्ज्वला 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काम करने का मौका मिला। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सरकार गरीबों की सरकार है। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का सिर्फ छलावा किया है। 2014 से 2019 तक जो कहा वह पीएम मोदी ने करके दिखाया। श्री शाह ने कहा कि 2014 तक गांव की महिला लकड़ी बीन कर खान बनाती थी।सिर्फ 13 करोड़ ही गैस कनेक्शन था। चाय बेचने वाले बेटे ने गांव के लोगों को नया जीवन दिया। देखते-देखते नौ करोड़ महिलाओं को गांव की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। सिर्फ गैस ही नहीं जन धन योजना से बैंक अकाउंट भी खुलवाए। 20 हजार गांव में बिजली भी पहुंचाई। अब लोग पांच लाख तक का इलाज करवा सकते हैं। पीएम मोदी ने वादा नहीं किया बल्कि जनता तक सुविधाएं भी पहुंचाईं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद लोगों को यह पता चल गया कि कौन सरकार बेहतर है। इसके बाद उन्होंने मंच से रेनू गोटिया, शबाना बेगम, सोनू बेन, ज्योति प्रजापति, निशा कुशवाहा को गैस कनेक्शन की प्रति प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

पाठको की राय