Wednesday, October 21st, 2026

अमित शाह आज आ रहे जयपुर तो अशोक गहलोत जाएंगे खाटूश्याम जी

 जयपुर

राजस्थान में बुधवार को बड़ा सियासी हलचल देखने को मिलने वाला है. जहां भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह चुनावी मंथन को लेकर राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं. तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद पर रहते हुये पहली बार खाटूधाम बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना के लिए बुधवार को 3 बजे सीकर आ रहे हैं. प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

संभागीय आयुक्त मोहन लाल यादव,जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी, आईजी सत्येंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, एसडीएम गोविन्द सिंह भींचर,सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों ने खाटूधाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एडीएम शहरी मनमोहन मीणा, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर,तहसीलदार अमी लाल मीणा, रींगस डीवाईएसपी महावीर सिंह, थानाधिकारी सुभाष चंद्र यादव,रींगस तहसीलदार महेश चंद्र शर्मा, गिरदावर मुखराम, पटवारी जगदीश प्रसाद बिजारणिया,ईओ अरूण शर्मा सहित अनेक अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह भी हेलीपैड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने 52 बीघा पार्किंग स्थित हेलीपैड, दर्शन मार्ग, मंदिर परिसर सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते हुए पहली बार दोपहर 3:00 बजे के खाटू धाम पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी,नगर पालिका, प्रशासन,पुलिस प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुई है.

 

Source : Agency

पाठको की राय