Tuesday, October 20th, 2026

सेमीफाइनल में पहुंचे अमित पंघाल, सिंधू किदांबी ने जीते अपने मुकाबले

नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 7वां दिन है। 6ठें दिन के समापन तक एथलीट्स भारत की झोली में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज के साथ कुल 18 मेडल डाल चुके हैं। आज राष्ट्रमंडल खेलों के 7वें दिन भारत की नजरें मेडल में इजाफा करने की होगी। हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर हीट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि पीवी सिंधू और श्रीकांत ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।

महिला हैमर थ्रो में मंजू बाला 59.68 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में पहुंची। अमित पंघाल ने पुरुषों के 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया फाइनल में जगह बना चुके हैं। उनसे मेडल की उम्मीद रहेगी, वहीं अमित पंघाल समेत चार बॉक्सर क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत मेडल पक्का करना चाहेंगे।

 

#Amit Panghal

Source : Agency

पाठको की राय