Monday, October 19th, 2026

U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में अमित खत्री ने रचा इतिहास, 10000 मीटर की रेस में जीता सिल्वर मेडल

नैरोबी
भारतीय एथलीट अमित खत्री ने शनिवार को नैरोबी में वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर की पैदल दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया। अमित ने 42 मिनट 17.94 सेकंड का समय निकाला वहीं केन्या के हेरिस्टोन वानयोनयी ने 42.10.84 मिट का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। यह इस प्रतियोगिता की रेस में भारत का दूसरा पदक है। टीम ने 4x400 मीटर की मिक्स्ड टीम इवेंट रेस में बुधवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह पहला मौका है जब भारत ने चैंपियनशिप में रेस वॉकिंग में दो पदक जीते हों। 

साई मीडिया ने ट्वीट किया, 'अमित कुमार ने #WorldAthleticsU20 में 10000 मीटर की पैदलचाल में 42:17.94 मिनट का समय लेकर सिल्वर मडेल जीता है। यह पहला मौका है जब भारत ने एक चैंपियनशिप में पैदल दौड़ में दो पदक जीते हों। बहुत मुबारक हो चैंपियन।'

 

#U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स

Source : Agency

पाठको की राय