Monday, October 19th, 2026

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच अलार्म, रिकवरी से ज्यादा मिले नए केस

नई दिल्ली
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ्तार ने महज 20 दिनों में ही केंद्र और राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वैरिएंट के केस मिल चुके हैं। इसके चलते कोरोना वायरस एक बार फिर से उभर सकता है। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर लोगों की बड़ी संख्या में घूमने निकलने और त्योहार मनाने की भी संभावना है। ऐसे में इसके चलते ओमिक्रॉन के और फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में वह राज्यों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार की ओर से भी आज गाइ़डलाइंस जारी की जा सकती हैं।

देश भर में बीते एक दिन में 7,495 नए केस मिले हैं, जबकि रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 6,960 ही रही है। इसके साथ ही देश भर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गई है। इस बीच देश भर में 139.70 करोड़ कोरोना टीके लग चुके हैं।
 
पंजाब सरकार ने आदेश दिया है कि जो सरकारी कर्मचारी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाएंगे, उन्हें सैलरी नहीं मिलेगी। कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि वे राज्य सरकार के ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल पर अपने फुल वैक्सीनेशन या फिर प्रोविजनल वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अपलोड करें। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर सैलरी नहीं मिलेगी।

 

 

#ओमिक्रॉन की दहशत

Source : Agency

पाठको की राय