Friday, October 23rd, 2026

कोरोना संक्रमण से निपटने अमरीका के मेयो क्लिीनिक करेगा और छत्तीसगढ़ का सहयोग

रायपुर
अमेरिका के प्रसिध्द मेयो क्लीनिक के डॉक्टर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहयोग करके कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायता करेंगे। गत दिवस छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की इस संबंध में मेयो क्लिीनिक की डॉ. प्रिया संपतकुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेयो क्लिीनिक के डॉक्टरों द्वारा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों और पैरामेडिल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य के चिकित्सक, छत्तीसगढ़ के मरीजों के संबंध में मेयो क्लिीनिक के डाक्टरों के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी कर सकेंगे। इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ओ. पी. सुंदरानी, डॉ. योगेश और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय