Wednesday, October 21st, 2026

एफएटीएफ पर पाकिस्तान के पक्ष में अमेरिका का बड़ा बयान, समर्थन में आया अमेरिका 

वॉशिंगटन
एफएटीएफ पर पाकिस्तान के पक्ष में अमेरिका का बड़ा बयान आया है। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा उठाए गये कदमों की सराहना की है और कहा है कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ द्वारा दिए गये शर्तों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और अमेरिका उन कदमों की तारीफ करता है। पाकिस्तान की तारीफ व्हाइट हाउस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर नजर रख रहा है और एफएटीएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान जो कर रहा है, उससे अमेरिका संतुष्ट है। 

व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि ''पाकिस्तान ने एफएटीएफ की शर्तों को पूरा करने की दिशा में एफएटीएफ द्वारा निर्धारित 27 में 26 शर्तों को पूरा किया है और अमेरिका मानता है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की दिशा में अच्छी तरक्की की है।'' पाकिस्तान को लेकर अमेरिका का ये बड़ा बयान माना जा रहा है, खासकर तब जब अफगानिस्तान में स्थिति काफी खराब है और सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या अफगानिस्तान में पाकिस्तान की मदद लेने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान की तारीफ कर रहा है? 

 

#एफएटीएफ

Source : Agency

पाठको की राय