Saturday, October 24th, 2026

 अमेरिका ने मुश्किल समय में भारत को भेजेगा 159 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

 नई दिल्ली 
पेंटागन की ओर से बताया गया कि अमेरिका के रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से भारत में 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''रक्षा संसाधन एजेंसी त्राविस एयरफोर्स बेस पर 159 ऑक्सीजन सांद्रक तैयार कर रही है। इन्हें वाणिज्यिक उड़ान के जरिए सोमवार यानी 17 मई को भारत रवाना किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''निश्चित ही हम भारत सरकार में अपने सहयोगियों के साथ करीबी संपर्क में बने हुए हैं ताकि उन्हें हर वो सहायता दे सकें जिसकी उन्हें आवश्यकता है। किर्बी ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी चाहते हैं कि पेंटागन भारत के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर और उनसे परामर्श कर उनकी हर संभव मदद करे।

 

#159 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Source : Agency

पाठको की राय