अमेरिका ने भारत की भी जासूसी की? अजीत डोभाल और रूसी NSA के बीच की बातचीत लीक, जानें क्या है?
अमेरिका
इसी महीने अमेरिका एक जवान ने देश की सीक्रेट जानकारियां लीक कर दी थीं, जिससे पता चला था, कि अमेरिका सिर्फ दुश्मन देशों की ही नहीं, बल्कि अपने दोस्त और सहयोगी देशों की भी जासूसी करता है। अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उनके सहयोगी के साथ हुई बातचीत के बारे में विवरण दिया गया है, वहीं पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार का सीक्रेट मेमो भी लीक किया गया है। वहीं, साउथ एशिया इंडेक्स ने दावा किया है, कि अमेरिका ने भारत की भी जासूसी की है और भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने रूस के नेशनल सिक्योरिटी एटवाइजर से यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या बात की थी, वो भी अमेरिका के लीक हुए खुफिया दस्तावेजों में दर्ज है।
अमेरिका ने की भारत की जासूसी?
साउथ एशिया इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल और उनके रूसी समकक्ष निकोले पेत्रुशेव के बीच बातचीत हुई थी। लीक दस्तावेज़ के अनुसार, भारतीय अधिकारी अजीत डोभाल अमेरिका और रूस के बीच किसी एक का पक्ष लेने को लेकर अनिच्छुक लग रहे थे।
लीक दस्तावेज़ से पता चलता है, कि अजीत डोभाल ने रूसके एनएसए पत्रुशेव को बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म्स में रूस के लिए भारत के समर्थन का आश्वासन दिया था। हालांकि, उन्होंने माना था, कि भारत के ऊपर पश्चिम का काफी दबाव है, लेकिन "काफी दबाव" के बावजूद, भारत की अध्यक्षता में 20 के समूह की बैठक के दौरान यूक्रेन संघर्ष को एक मुद्दा बनने से रोकने के लिए उन्होंने काम करने की बात कही थी।

पाठको की राय