Thursday, October 22nd, 2026

अमेरिका-दक्षिण कोरिया पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप, उत्तर कोरिया ने पलटवार की दी चेतावनी

सोल.

उत्तरी कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अंतर कोरियाई सीमा पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उत्तर कोरिया ने चेतावनी भी दी कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन होने पर वह इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री किम गैंग-Il ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कठपुतली वायुसेना पूरे दिन बहुत ही कम समय के अंतराल पर हवाई जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

किम ने आगे कहा, जब देश की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा होगा, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दक्षिण कोरिया की नौसेना और तट रक्षक पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और सैन्य तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। किम ने दावा किया कि 13 से 24 मई के बीच अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर 16 आरसी-135 और यू-2एस जासूसी विमान और आरक्यू-4बी ड्रोन उड़ाया। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण कोरिया से गुब्बारों में भेजे गए पर्चों की भी आलोचना करते हुए इसे खतरनाक भड़काऊ हरकत बताया है। 

 

#North Korea#accuses America

Source : Agency

पाठको की राय