Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका ने थाइलैंड से महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने मंगवाए

वाशिंगटन
अमेरिका ने कोरोना महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने थाइलैंड से आयात किए हैं। सीएनएन ने एक खोजी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक थाइलैंड में कोरोना के दौरान कई अवैध उद्योग उभर आए, जहां प्रवासी मजदूर जबर्दस्त वैश्विक मांग को देखते हुए मेडिकल दस्ताने को धो-पोंछ कर फिर से मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया।

उस वक्त इन्हें कई देशों को बेचा गया। एक महीने तक पड़ताल के बाद इस खोजी रिपोर्ट में आयात और वितरकों के हवाले से खुलासा किया गया है कि लाखों ऐसे नकली और इस्तेमाल किए जा चुके दस्ताने अमेरिका को बेचे गए।

 

#epidemic

Source : Agency

पाठको की राय