Thursday, October 22nd, 2026

अमेरिका ने अफगानिस्तान की 706 अरब रुपये संपत्ति फ्रीज की

वॉशिंगटन

अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिक भले ही वापस बुला लिए हों लेकिन तालिबान के खिलाफ उसकी जंग अभी भी जारी दिख रही है। इसी कड़ी में अमेरिका ने अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक की करीब 9.5 अरब डॉलर यानी 706 अरब रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इतना ही नहीं देश के पैसे तालिबान के हाथ न चले जाएं, इसके लिए अमेरिकी ने फिलहाल अफगानिस्तान को कैश की सप्लाई भी रोक दी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में अफगान सरकार के सेंट्रल बैंक की कोई भी संपत्ति तालिबान के लिए उपलब्ध नहीं होगी और यह संपत्ति ट्रेजरी डिपार्टमेंट की प्रतिबंधित सूची में बनी रहेगी।

इससे पहले अफगान सेंट्रल बैंक के मुखिया अजमल अहमदी ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में यह बताया था कि अमेरिका की ओर से डॉलर की शिपमेंट रुकने वाली है क्योंकि यूएस किसी भी सूरत में यह नहीं चाहता कि फंड पर तालिबान का कब्जा हो।

तालिबान पर अमेरिकी प्रतिबंध का मतलब है कि अब वह किसी भी फंड का इस्तेमाल नहीं कर सकता। हालांकि, इसको लेकर यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

#अमेरिका ने अफगानिस्तान

Source : Agency

पाठको की राय