Tuesday, October 20th, 2026

अमीषा पटेल जा सकती हैं जेल ! करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट


मुंबई।

रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल  और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल  के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है । रांची कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है । शिकायतकर्ता ने  'कहो ना प्यार है'  एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था । शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म मेकर हैं ।

उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था । समन के बावजूद एक्ट्रेस ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखा था। इस दौरान उनके वकील भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे । मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को फिक्स की गई है। जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे ।  अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे।  इसके बाद मूवी देसी मैजिक की शूटिंग साल 2013 में शुरू भी हुई थी।

हालांकि आज तक ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है ।  वहीं  शिकायतकर्ता ने जब अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उससे बात करना ही बंद कर दिया । प्रोड्यूसर के पैसे मांगने  के बाद एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2018 में उसे 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे । वहीं इस मामले में प्रोड्यूसर ने कोर्ट में मामला पेश किया था । जिस पर कोर्ट ने पहले एक्ट्रेस को समंस जारी किए थे । वहीं अमीषा पटेल और उनके साथी  क्रुनाल के खिलाफ कोर्ट में हाजिÞर ना होने पर अब  वारंट जारी किया है ।

 

Source : Agency

पाठको की राय