Wednesday, October 21st, 2026

अंबिकापुर : आईटी विभाग के ड्राइवर की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

रायपुर.

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम बाइक से ड्यूटी जा रहे आयकर विभाग में पदस्थ ड्राइवर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी जयेंद्र पाल (30) पुत्र मुंजु राम अंबिकापुर स्थित आयकर विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था। वह अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित सांड़बार के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक पर से उसने नियंत्रण खो दिया व बाइक सड़क पर खड़े ट्राला से जा टकराई। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। आस-पास के लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को एंबुलेंस से रात में रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी बीच कटघोरा के पार उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे गृहग्राम ले आए और घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

 

#IT department driver#dies in road accident#mourning#family members

Source : Agency

पाठको की राय