Friday, October 23rd, 2026

अंबेडकर जयंती: PM मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि...बोले- उनको शत्-शत् नमन

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। जय भीम!"

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

 

#अंबेडकर जयंती

Source : Agency

पाठको की राय